उपजिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिट परीक्षाओं का किया गया निरीक्षण।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर।बुढाना उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील बुढाना के डी0 ए0 वी0 इंटर कॉलेज में आयोजित उ0प्र0 बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिट परीक्षा का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी मौनालिसा जौहरी द्वारा तहसील बुढाना के डी0 ए0 वी0 इंटर कॉलेज में आयोजित उ0प्र0 बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिट परीक्षाओं का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि,विद्यालय में परीक्षाओं के दृष्टिगत साफ-सफाई, पेय जल आपूर्ति एवं शौच व्यवस्था छात्र-छात्राओं के लिए प्रबल की जाए। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल ना हो पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उक्त के दौरान उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा परीक्षा कक्षो एवं विद्यालय प्रांगण का भी निरीक्षण किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts