ईशान किशन की जगह इस 22 साल के खिलाड़ी को मिला मौका .

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिने पैर में हल्की चोट के कारण दूसरे टी20 मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है. 22 साल के कुशाग्र को ईशान के कवर के तौर पर स्क्वॉड में जगह मिली है. कुमार कुशाग्र फिलहाल न्यूजीलैंड में ही मौजूद हैं. वह इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाली अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए वहां गए हुए थे. अब उन्हें सीनियर भारतीय टीम के साथ जुड़ने का मौका मिला है.

दूसरे टी20 के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और कुमार कुशाग्र.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts