एलन मस्क का विवादों से नाता पुराना है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट और बयानों के जरिए सुर्खियों में रहते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप से हुई कहा सुनी जग जाहिर है. अभी हाल में मस्क इंस्टाग्राम को लेकर किए एक कमेंट को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि इंस्टाग्राम सिर्फ लड़कियों के लिए हैं.इसके बाद यूजर्स उनके कमेंट पर तमाम तरीके की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस विवाद के अलावा वह हाल के दिनों में पार्टनर से ब्रेकअप और एक डॉक्यूमेंट्री में उनके कंपनियों के माहौल पर किए खुलासे की वहज से विवादों में रहे हैं. हाल ही में मस्क की एक और पार्टनर शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि मस्क ने अचानक बिना किसी पूर्व चेतावनी के उनसे अपना रिश्ता पूरी तरह खत्म कर लिया है. मस्क की इस पार्टनर के साथ चार बच्चे हैं. इसके अलावा मस्क का अपनी एक और पूर्व पार्टनर एशले सेंट क्लेयर के साथ भी एक बच्चे की फुल कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है.
डॉक्यूमेंट्री में वर्कप्लेस को लेकर खुलासे
कुछ दिनों पहले आई कुछ खोजी डॉक्यूमेंट्री और रिपोर्ट्स में मस्क के वर्कप्लेस व्यवहार, स्पैसएक्स और टेस्ला में काम के कड़े माहौल और उनके कुछ फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए हैं. उनकी ऑटोबायोग्राफी और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में उनके मानसिक तनाव और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े कई चौंकाने वाले दावे भी सामने आए हैं.
पार्टनर और बच्चों की कस्टडी से जुड़ा विवाद
इससे पहले भी मस्क और उनकी पूर्व पार्टनर कनाडाई गायिका ग्राइम्स के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है. दोनों के बीच बच्चों की परवरिश और कस्टडी के अधिकारों को लेकर मतभेद हैं. बच्चों की कस्टडी और परवरिश से जुड़े इन विवादों के कारण दोनों का रिश्ता लंबे समय से कानूनी सुर्खियों में बना हुआ है.















