आग उगलते मोर का Video हुआ वायरल, मुंह से आग की लपटें निकलते दिखीं, जानें क्या है रहस्य

मोर के मुंह से आग निकलता हुआ।- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
मोर के मुंह से आग निकलता हुआ।

आज तक हमने ड्रैगन को ही मुंह से आग निकालते हुए देखा और सुना है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मोर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह आग उगलते हुए दिख रहा है। पक्षी बार-बार अपना मुंह खोलकर आवाज निकाल रहा है और उसके मुंह से आग निकलते दिख रहा है। दिखने में यह नजारा बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह हैरान रह गया।    

मुंह से आग निकालता हुआ मोर

अब आप सोच रहे होंगे कि भला मोर के मुंह से आग कैसे निकल सकता है। दरअसल, अगर आप इस वीडियो को गौर से देखेंगे तो आपको समझ में आएगा कि ये आग नहीं बल्कि मोर के पीछे से आ रही सूरज की रौशनी है। मोर अपने मुंह से आवाज निकालने के दौरान जिस एंगल में खड़ा था, उस दौरान उसकी मुंह से निकल रही भांप सूरज की रौशनी की वजह से गोल्डन रंग की हो गई। जिसे ये लग रहा है कि मोर के मुंह से आग की लपटें निकल रही हैं। ये वीडियो जब रिकॉर्ड हुआ तब ऐसा दिखाई दिया जैसे मोर के मुंह से आग निकाल रहा हो।

वीडियो देख हैरान हुए लोग

ये वीडियो बहुत ही अद्भुत है और सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर insidehistory नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 लाख लाइक और 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी कमाल के आ रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि मोर जैसा खूबसूरत पक्षी इस धरती पर कोई नहीं है। कुछ ने लिखा- मोर कहीं दिख जाता है तो लोग दो मिनट रुककर उसे देखने लगते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं। 

ये भी पढ़ें:

Smart Monkey: बंदर ने बजाया पियानो, धुन सुनकर पब्लिक हुई इम्प्रेस, देखें ये Video

इन जानवरों के बारे में आप ये बातें नहीं जानते होंगे

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts