अवैध हथियारों का थाने में हुआ विनष्टीकरण.

बांदा। अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनके हथियारों का नामोनिशान मिटा रही है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के सख्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जिलेभर में अवैध शस्त्रों के खात्मे का अभियान छेड़ रखा है।इसी कड़ी में थाना कालिंजर परिसर अपराधियों के हथियारों का श्मशान घाट बन गया। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रीति तिवारी और क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में यह बड़ी कार्रवाई की गई। थाना कालिंजर में आर्म्स एक्ट के 7 अलग-अलग मुकदमों में बरामद हुए हथियारों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जमीन पर रखकर हथौड़े और कटर से काटकर नष्ट कर दिया गया। कुल 7 अवैध हथियार – 5 देसी तमंचे और 2 घातक चाकू- जिनसे कभी दहशत फैलाई जाती थी, आज कबाड़ में तब्दील हो गए। एसपी पलाश बंसल ने कहा है बांदा में अवैध असलहा रखना अब भारी पड़ेगा। न सिर्फ आरोपी जेल जाएगा, बल्कि उसका हथियार भी इसी तरह नष्ट किया जाएगा। जिले में यह विनष्टीकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts