बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और अवैध मदिरा कारोबारियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत बदौसा थाना बदौसा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। देर रात गश्त और जांच के दौरान भेदिया की सूचना पर तुर्रा पुल के पास से दो अभियुक्तों को अवैध देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से छह सौ पचहत्तर पव्वा, कुल पंद्रह पेटी मस्तीह छाप की अवैध देशी मदिरा और परिवहन में प्रयोग किया जा रहा चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त वैभव पुत्र धनपद निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा, व विनय पुत्र शिवभवन निवासी कस्बा अतर्रा थाना अतर्रा का निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भेदिया तंत्र को और मजबूत किया गया है। त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जल्द ही उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।























































