बाँदा। जनपद में नशा तस्करों की शामत आ गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन ईगल के तहत थाना चिल्ला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया। देर रात थाना चिल्ला पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम बरेठीकला दोहतरा के पास से अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ लाला पुत्र श्यामलाल निवासी बरेठीकला थाना चिल्ला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 01 किलो 510 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
इस कार्रवाई पर एसपी पलाश बंसल ने सख्त लहजे में कहा “बांदा में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऑपरेशन ईगल लगातार जारी रहेगा। गांजा, स्मैक, अवैध शराब बेचने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।लगातार हो रही कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।














