अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश मोबाईल टावर से सामान चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह कें 10 आरोपी गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोबाईल टावर से सामान चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, मोबाईल टावर से चोरी के चार अभियुक्तों का सफल अनावरण करते हुए 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार। जेन के कब्जे से मोबाईल टावर से चोरी किया गया सामान व घटना में प्रयुक्त 2 कार भी पुलिस ने की बरामद।

जनपद में शातिर चोर लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं क्षेत्राधिकारी नगर सन्त प्रसाद उपाध्याय और प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान कें नेतृत्व में पुलिस ने मोबाईल टावर से कीमती सामान चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुई मोबाईल टावर से चोरी के 4 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए रात्रि में गश्त व चैकिगं के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर। रूडकी चुंगी रोड पर मदीना चौक जाने वाली चक्कर वाली सड़क से 10 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाईल टावर से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त 02 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts