बिजली ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, बैंक पर लापरवाही का आरोप

अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बिजली सुधारने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार कोली के रूप में हुई है, जो खेरली रेल का निवासी था। बताया जा रहा है कि बैंक प्रशासन द्वारा उसे ट्यूबलाइट और अन्य विद्युत खराबी ठीक करने के लिए बुलाया गया था। रवि बैंक के बाथरूम में कार्य कर रहा था, तभी अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में गया।

दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि बैंक कर्मचारियों को काफी देर तक घटना की जानकारी नहीं मिली। रवि काफी समय तक बाथरूम में मृत अवस्था में पड़ा रहा। जब बैंक कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने अंदर जाकर देखा और तत्परता से खेड़ली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और खेड़ली उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक के परिजनों ने बैंक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम के दौरान बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी और ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए थे। परिजनों ने रवि की मौत का जिम्मेदार बैंक को ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बैंक स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts