पुरकाजी : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान.

मुजफ्फरनगर। ‘हर घर तिरंगा’ और ‘माई भारत’ अभियान के तहत जिला युवा अधिकारी कार्यालय के वालंटियर्स और ग्रामीण युवाओं ने तहसील सदर के विकासखंड पुरकाजी समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। 1 से 15 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत युवाओं ने सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों और ऐतिहासिक मूर्तियों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान युवाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सार्वजनिक स्थलों पर फैले कूड़े-कचरे को हटाया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। वालंटियर्स ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से अपने घरों पर सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही लोगों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।युवाओं ने ग्रामीणों को समझाया कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालने, आसपास सफाई बनाए रखने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वालंटियर्स, युवाओं और ग्रामीणों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा राष्ट्र सेवा में सक्रिय योगदान देने की ‘स्वच्छता शपथ’ ली। अभियान के माध्यम से युवाओं ने स्वच्छता के साथ देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts