मौत के कुएं में बाइक चला रहा युवक घायल 

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

बुढ़ाना। मेले में मौत के कुएं में बाइक चला रहा बाइकर्स उपर से गिरकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव सिखेड़ा निवासी शाहिद पुत्र यूनुस बीती देर रात बुढ़ाना कस्बे में लगे मेले में मौत के कुएं में बाइक चला रहा था कि अचानक से उसने जैसे ही तेज रफ्तार बाइक के हैंडिल छोड़कर दूसरी बाइक पर सवार अन्य बाइकर्स से हाथ मिलाया तो वो अनियंत्रित होकर बाइक से ऊंचाई से गिर पड़ा। जिसमें उसकी चोट लग गयी। इस घटना का पता जैसे ही मेले के ठेकेदार को लगा तो उसने तुरन्त आनन फानन में शाहिद को पास में ही स्थित एक निजी हस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसके सिर मे 34 टांके लगाकर उसकी छुट्टी कर घर के लिए भेज दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts