शादी से पहले गोली मारकर युवक ने दी जान

बाँदा।तिंदवारी थाना क्षेत्र के बंहिगा गांव निवासी अनिल यादव 20 पुत्र जागेश्वर ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर जीवन को समाप्त कर दिया है।परिजनों ने बताया कि अनिल तिंदवारी कुछ अपने काम से गया था। उसने वहाँ शराब पी थी।शराब के नशे की हालत में घर लौटा।नशे में ही घर के मवेशी लेकर खेत चला गया। खेत के रास्ते मे उसने कान के पास तमंचे से गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर परिजनो के अलावा आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए।परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक अनिल के पिता जागेश्वर ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। घर के सभी लोग शराब पीने को लेकर मना करते थे।लेकिन अनिल किसी की बात नहीं सुनता था। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था। एक महीने पहले गांव आया था। अनिल की शादी तय हो चुकी थी। 12 मई को उसकी शादी होनी थी। बारात चित्रकूट जिले के मकरी गांव जाना थी। शादी से पहले ही उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।अनिल ने गोली मारकर आत्महत्या क्योंकि पिता व परिजन अंजान है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts