पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश में दलित, वंचित और गरीब हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में प्रताड़ित हो रहे हिंदू, विशेष रूप से दलित समुदाय के हैं, लेकिन उनके पक्ष में न तो कांग्रेस ने, न सपा ने और न ही ममता बनर्जी ने कोई आवाज उठाई है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो पीड़ित हिंदुओं के अधिकारों के लिए खुलकर सामने आई है और उनके न्याय की मांग कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति में इतने लिप्त हैं कि उन्हें देश और धर्म की चिंता ही नहीं रही।
बांग्लादेश में जो हिंदू प्रताड़ित हो रहा है या पीड़ित है, वो सभी दलित हिंदू हैं…
उनके पक्ष में कभी न कांग्रेस, न समाजवादी पार्टी और न ही ममता बनर्जी ने आवाज उठाई है…
उनके लिए आवाज केवल भाजपा ने उठाई है और भाजपा इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि हमें हर हिंदू की रक्षा करनी है… pic.twitter.com/Dglq61leBZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2025
CM योगी ने इन दो किताबों का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि तीन साल पहले राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने एक पुस्तक लिखी थी. वह पुस्तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और आजादी के समय 2 महान दलित योद्धाओं के तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित थी. एक तरफ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर थे और दूसरी तरफ थे योगेंद्र नाथ मंडल. योगेंद्र नाथ मंडल ने पाकिस्तान का समर्थन किया था लेकिन वे एक वर्ष भी वहां नहीं रह पाए थे. योगेंद्र नाथ मंडल के कृत्यों की सजा आज भी बांग्लादेशी हिंदू भुगत रहे हैं.















