मुजफ्फरनगर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने साहित्यकार विजया गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार और वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी कीर्तिवर्धन अग्रवाल ने भी विजया गुप्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। पुस्तकालय अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह ने इस कार्य को प्रेरणादायक बताया और अन्य लोगों से भी ऐसे प्रयासों से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी सहित अजय कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, सुशील वर्मा, कपिल कुमार, अनिल कुमार, बालेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, संजीव सिंह और अविनाश कुमार की उपस्थिति रही। आरओ वाटर कूलर की स्थापना से राजकीय पुस्तकालय में आने वाले पाठकों और आमजन को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। पुस्तकालय अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह पुस्तकालय के सतत विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।















