जनप्रतिनिधियों के खिलाफ महिलाओं में गुस्सा, करेंगी आंदोलन

अलीगढ़ महानगर के मामू-भांजा इलाके में हुई घटना में दस दिन बाद भी दोनों ओर से सियासी तनातनी जारी है। 28 को सासनी गेट इलाके में महिलाओं की बैठक में हत्या के आरोप में व्यापारियों को जेल भेजने की निंदा की।उनकी रिहाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सासनी गेट एडीए विकास नगर में अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गौरी पाठक के आवास पर बैठक हुई। जिसमें इलाके की सामाजिक रूप से सक्रिय कई महिलाओं ने भाग लिया। यहां बताया गया कि कोई चोरी करने गया था। इस दौरान उसके साथ मारपीट कर दी गई। बाद में उसकी मौत हो गई। अब उसके समर्थन में सियासत कर रहे लोग उसके परिवार को एक करोड़ मुआवजा व नौकरी मांग रहे हैं। कहा कि अगर यह उचित है तो हम भी बेरोजगारों से मांग करते हैं। वे चोरी करें। पिटकर आएं। अगर मर जाएंगे तो हम भी उनके परिवार के लिए मुआवजा मांगेंगे और दिलवाकर रहेंगे।

वहीं जो जेल भेजे गए हैं, उनके परिवारों के लिए भाजपाई जनप्रतिनिधियों की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने पर महिलाओं ने रोष व्यक्त किया। इसे लेकर संभव हुआ तो 29 जून से ही जनप्रतिनिधियों को चूड़ियां भेंट करना तय किया। सबसे पहले सांसद अगर दिल्ली से लौट आते हैं तो उनके आवास पर जाकर चूड़ियां भेंट की जाएंगी। इस मौके पर मंजू, अलका, प्रतिमा, कुमकुम, आकांक्षा, कल्पना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।यह सब जो हो रहा है, वह निर्दोष व्यापारी जो जेल गए हैं, उनके खिलाफ हो रहा है। जो गलत है। सरिता

इस मामले में अब हम लोग समाज की जागृत महिलाओं को एकत्रित कर आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे। सुनीता जनप्रतिनिधियों को चूड़ी भेंट करने के आंदोलन से इसकी शुरुआत होगी। संभव हुआ तो शनिवार को ही यह होगा। सपना ऐसे तो हमारे समाज के युवा भी चोरी कर सकते हैं। हम भी उनके परिवार के लिए मुआवजा मांग सकते हैं। शैली भाजपाई जेल पहुंचे व्यापारियों से मिलने

जेल गए व्यापारियों से मिलने और उनका हाल चाल लेने 28 जून को भाजपाइयों का एक दल जेल पहुंचा। इस दौरान उनसे बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल, वैभव गौतम, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता आदि थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts