बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में भदेहदू व कुचेन्दू गांव में अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, पहली घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव के मजरा सेम्मा पुरवा का है। जहां के लवलेश कुमार पुत्र कबीरदास 25 वर्ष के ऊपर खेतों में शुक्रवार को धान की बेड की रखवाली व मवेशियों को चराने के लिए गया था तभी देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वही दूसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेन्दू गांव की है। जहां की रहने वाली महिला माया देवी पत्नी केशवबाबू उम्र 30 वर्ष की खेतों में बने झोपडी वाले घर में भी आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे महिला माया देवी की भी मौत हो गई है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों जगह के परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत मय फोर्स व नायब तहसील मनोहर सिंह ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वहीं मौत की खबर सुनकर दोनों परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक माया देवी के दो पुत्र और तीन पुत्री हैं।















