जयशंकर की चिनफिंग से गुप्त बैठक! क्या पीएम मोदी जाएंगे चीन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन की यात्रा पर जा सकते हैं। इसको लेकर कयास तेज हो गए हैं क्योंकि हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक सीक्रेट मीटिंग सामने आई है। यह मुलाकात चीन के उच्चाधिकारियों और भारतीय विदेश मंत्री के बीच एक विशेष बातचीत का हिस्सा मानी जा रही है।

जयशंकर की यह यात्रा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की आगामी बैठक की तैयारी से भी जुड़ी मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद, व्यापारिक तनाव, ब्रिक्स और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन जा सकते हैं, हालांकि इस पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जयशंकर की हालिया गतिविधियों और उच्चस्तरीय मुलाकातों ने इस संभावना को और मजबूती दी है।

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों से खटास बनी हुई है, खासकर गलवान झड़प के बाद। ऐसे में पीएम मोदी की संभावित चीन यात्रा को रिश्तों में एक नई शुरुआत के तौर पर भी देखा जा सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts