खाना मांगने पर पत्नी ने चाकू से हमलाकर पति को किया घायल.

बाँदा-/ जनपद बाँदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी 28वर्षीय बलराम मजदूरी करता है।शाम को वह मजदूरी करने के बाद घर लौटा उसने रात को पत्नी गुडिया से खाना खाने की बात कहते हुए खाना मांगा। इस पर गुडिया ने खाना परोस कर नही दिया। कहा खुद ही निकाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनो पति पत्नी में विवाद हो गया। दोनो के बीच मार पीट हो गई। पत्नी ने बलराम को जमीन पर गिरा दिया और चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। शोर सुनकर आस पास के लेाग मौके पर पहुंच गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच पत्नी गुडिया ने मामले की जानकारी अपनी मां रेखा और भाई रमाकांत, धनराज को दी। सूचना पर सभी लोग मौके पर पहुंच गए। तीनो लोगो ने घायल बलराम के पिता और मां माया को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। बलराम का कहना था कि गुडिया घर में रखे दस हजार रूपए नगद और मोबाइल लेने के बाद जिस घर में रहती थी। उस मकान का ताला लगाकर अपने मायके चली गई। घायल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष राममोहन राय का कहना कि गुडिया,उसकी मां रेखा दोनो भाई रमाकांत,धनराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts