कुंभ स्नान से लौटते समय सड़क हादसा, कांग्रेस नेता ने दिखाई मानवता

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुंभ स्नान से वापस लौट रहा एक परिवार अचानक बाइक से गिर गया, जिससे संजना मौर्या (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में उनके सिर में भयानक चोट आई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य अशफाक अहमद ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने बिना देर किए संजना मौर्या को अपनी गाड़ी में बैठाया और तत्काल पटेल हॉस्पिटल, सेमरी में भर्ती कराया।

अशफाक अहमद के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके इस संवेदनशील रवैये की प्रशंसा की और इसे सच्ची मानवता का उदाहरण बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts