रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की भूमिका के विषय में पूछे गए प्रश्न पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का प्रत्युत्तर !भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
टोकियो (जापान) – भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर जापान के दौरे पर हैं । वहां उन्हें एक जापानी पत्रकार ने पूछा, ‘आप सार्वभौमिकता के सम्मान के विषय में बोलते हैं; लेकिन रूस द्वारा यूक्रेन पर किए आक्रमण पर भारत ने कभी भी टिप्पणी नहीं की । यह दोहरी नीति नहीं है क्या ?’ इस पर डॉ. जयशंकर ने उत्तर देते हुए कहा, ‘स्वतंत्रता के उपरांत तुरंत ही भारत पर आक्रमण हुए । हमारी सीमाएं अनेक बार बदली गई; लेकिन कोइ भी तत्व अथवा सिद्धांत बताकर हमारे साथ नहीं आया । आज भी भारत का कुछ भाग अन्य देशों ने अधिकार में लिया है; लेकिन इस पर किसी का भी सिद्धांत नहीं और वे भारत को समर्थन देने के विषय में नहीं बोलते ।’















