जिसे लू लग गई है, उसके शरीर को गीले कपड़े से पोंछ लें. जब शरीर का टेंपरेचर थोड़ा डाउन हो तो उसे नॉर्मल पानी दें. कुछ समय बाद गीले तौलिया को सिर पर रखें, ताकि दिमाग ठंडा रहे. शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल होने पर ताजे पानी से नहाएं. लू उतारने में प्याज का रस रामबाण तरीका है. साथ ही धनिये और पुदीने के रस की भी सलाह दी जाती है. सौंफ का पानी भी फायदेमंद है. ये एक शानदार माउथ फ्रेशनर भी है.















