कितनी है शुभमन गिल की सालाना कमाई,

शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैदान पर अपनी एक खास पहचान बना ली है. 26 साल के बल्लेबाज का एक ओर जहां उनका बल्ला इंटरनेशनल क्रिकेट में जमकर बोल रहा है, वहीं दूसरी तरफ वह बहुत तेजी से अपनी आर्थिक संपत्ति और ब्रांड वैल्यू में भी भारी इजाफा कर रहे हैं.क्रिकेट के मैदान पर अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से लाखों दिलों को जीतने वाले शुभमन आज सिर्फ एक सफल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि 26 की उम्र में युवा खिलाड़ियों के लिए एक वित्तीय प्रेरणा भी बन चुके हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल (Shubman Gill) की कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ बढ़कर लगभग 34 करोड़ हो चुकी है. इतनी कम उम्र में इस आंकड़े को छूना उनके लगातार शानदार प्रदर्शन और मैदान के बाहर उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है. कमाई की बात करें तो गिल हर महीने करीब 50 लाख रुपये से अधिक की कमाई करते हैं. अगर उनकी सालाना आय का आकलन किया जाए, तो यह विभिन्न स्रोतों से मिलकर 4 करोड़ रुपये से 7 करोड़ रुपये के बीच बैठती है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुबंध और मैच फीस के साथ-साथ यह आय उनके ब्रांड्स और विज्ञापन अनुबंधों से भी होती है. गिल बीसीसीआई के कॉन्ट्रेक्ट ग्रेड ए में शामिल हैं. भारतीय बोर्ड इस ग्रेड में शामिल अपने खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़ देता है.

आईपीएल और गुजरात टाइटंस से मोटी कमाई
कमाई के मुख्य स्रोतों में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की बेहद खास भूमिका है. आईपीएल में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की अगुवाई और प्रतिनिधित्व करते हैं. गुजरात टाइटंस उन्हें हर सीजन के लिए 16.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का भुगतान करती है. आईपीएल से मिलने वाली यह रकम उनकी कुल नेटवर्थ में सबसे बड़ा योगदान देती है. इतने बड़े मंच पर इतने भारी अनुबंध का मिलना गिल के कौशल, नेतृत्व क्षमता और फ्रेंचाइजी के उन पर मजबूत भरोसे को दर्शाता है.

पिता लखविंदर सिंह का अटूट समर्पण
शुभमन गिल की इस सफलता और लग्जरी लाइफस्टाइल की जड़ें उनके परिवार और खासतौर पर उनके पिता लखविंदर सिंह के अतुलनीय समर्पण में छिपी हैं. गिल की पूरी क्रिकेट यात्रा उनके पिता के अटूट सहयोग और त्याग की नींव पर टिकी है. शुभमन के हुनर को पहचानकर उनके पिता ने गांव में ही उन्हें प्रैक्टिस कराने का इंतजाम किया और बेटे के सपने को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. आज शुभमन मैदान पर जो भी ऊंचाइयां छू रहे हैं, उसका पूरा श्रेय वह अक्सर अपने पिता की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को देते हैं.

लग्जरी कार कलेक्शन में रेंज रोवर से महिंद्रा थार तक
शानदार कमाई और मजबूत नेटवर्थ के दम पर शुभमन गिल को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनका गैराज उनकी बेहतरीन पसंद और लाइफस्टाइल को बयां करता है. उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर वेलार शामिल है, जो एक बेहद खूबसूरत और पावरफुल मिड-साइज़ लग्जरी एसयूवी है. इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज-बेंज ई350 भी है, जो अपने बेमिसाल कम्फर्ट, क्लास और एलिगेंस के लिए जानी जाती है. इन लग्जरी गाड़ियों के अलावा उनके कलेक्शन में एक बेहद खास गाड़ी महिंद्रा थार भी है. यह थार उन्हें मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट में दी थी. आनंद महिंद्रा ने इंटरनेशनल स्टेज पर भारतीय टीम के लिए गिल के शानदार और ऐतिहासिक ऑन-फील्ड प्रदर्शन से प्रभावित होकर यह कार उन्हें भेंट की थी, जो उनके कार कलेक्शन में एक बेहद अनमोल पहचान रखती है.

लव लाइफ और लिंक-अप्स की चर्चाएं
मैदान पर रनों की बौछार और मैदान के बाहर करोड़ों की संपत्ति के अलावा शुभमन गिल अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स की चर्चाओं को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उनका नाम समय-समय पर कई जानी-मानी हस्तियों और सेलिब्रिटीज के साथ जोड़ा जाता रहा है. मीडिया और सोशल मीडिया पर उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान तक के साथ काफी चर्चा में रहा है. इसके अलावा टीवी जगत की जानी-मानी स्टार रिधिमा पंडित और लोकप्रिय अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ भी उनके रिलेशनशिप की खबरें और अफवाहें अक्सर फैंस के बीच गॉसिप का विषय बनी रहती हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts