कावड़ चिकित्सा शिविर में पहुंची पूर्व पालिका अध्यक्ष का किया स्वागत।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अंजू अग्रवाल एवं उनके पति इंजीनियर अशोक अग्रवाल आज वैश्य समाज द्वारा लगभग पिछले 30 वर्षों से लगाई जा रहे कावड़ चिकित्सा शिविर में,जाकर दोनो ने अपनी सेवाएं दी वहां पहुंचने पर वैश्य समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा पाठका पहनकर दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ने कहा मैं हर साल इस चिकित्सा कैंप में आता हूं और मुझे बहुत ही गर्व की अनुभूति होती है

कि हमारा समाज वैसे तो हर क्षेत्र में भर चढ़कर हिस्सा लेता है मगर इस पवित्र कावड़ यात्रा में जिस प्रकार वैश्य समाज बढ़ चढ़ के हिस्सा लेता है, वह अपने आप में एक अनोखी मिसाल होती है मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करती हूं यह कावड़ कैंप सदा ऐसे ही कावड़ भाइयों और बहनों की सेवा करता रहे तत्पश्चात अलग-अलग कावड़ कैंपों में जाकर। अंजू अग्रवाल द्वारा अपनी सेवाएं दी गई इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts