बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वाछिंत/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा 30 वर्षों से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष लम्बित दाण्डिक अपील संख्या 1282/1988 अन्तर्गत धारा 395 भादवि के प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था।अभियुक्त 30 वर्षों से फरार चल रहा था।थाना गिरवां पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी,सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को केन नदी पुल के पास से बृहद ग्राम स्योढा थाना गिरवां जनपद बांदा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुनव्वर ग्राम स्योढ़ा थाना गिरवा जनपद बाँदा का निवासी हैं।















