मुजफ्फरनगर जनपद के ग्राम वहलना, तहसील सदर के निवासी विश्वजीत चौधरी ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 91 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। विश्वजीत की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है।रजत पदक विजेता विश्वजीत चौधरी को सम्मानित करने के लिए जिला मुख्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने उन्हें माला पहनाकर, पदक पहना कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विश्वजीत की कड़ी मेहनत, समर्पण और जुझारूपन की सराहना की।सम्मान समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बॉक्सिंग प्रशिक्षक गौरव सांगवान और सत्येंद्र भी उपस्थित रहे। सभी ने विश्वजीत के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाने की कामना की















