डकैतों एवं ड्रोन उड़ने की अफवाहों को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में क्षेत्राधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों, सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित की गई । चौपालों में ग्रामीणों को हाल ही में फैल रही डकैतों एवं ड्रोन उड़ने संबंधी भ्रामक अफवाहों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की झूठी व आधारहीन सूचनाओं पर विश्वास न करें। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएँ, ताकि आवश्यक कार्यवाही समय रहते सुनिश्चित की जा सके । पुलिस ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है तथा हर स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है । इस दौरान ग्राम प्रधानों, सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और हर संभव सहयोग एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया । जनपद बांदा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts