गदनपुरा के ग्रामीणों ने पोक्सो व मारपीट केस में निष्पक्ष जांच की मांग की, एसएसपी से की मुलाकात

सहारनपुर के ग्राम गदनपुरा के ग्रामीणों ने पोक्सो एक्ट और मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से मुलाकात की। नवयुग नवदृष्टि ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। संजय वालिया ने बताया कि 10 जुलाई को गांव में केवल मारपीट की घटना हुई थी, छेड़छाड़ जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को पंचायत द्वारा आपसी सहमति से मामला निस्तारित भी कर दिया गया था, फिर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इस पर एसएसपी आशीष तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर ही कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर पहले मुकदमा दर्ज होता है, फिर जांच के बाद निर्दोषों को राहत दी जाती है। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताया और पुलिस पर विश्वास व्यक्त किया। इस मौके पर गांव के कई अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts