रेलवे की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.

बांदा। ग्राम खहरा थाना मटौंध के निवासी रेलवे विभाग तथा बांदा प्रशासन के विरुद्ध में प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शित किया है ग्राम वासियो का कहना है कि महीने भर होते आ रहे हैं हम अपने ग्राम से बाहर नहीं निकल पा रहे क्योंकि रेलवे विभाग ने हमारा रास्ता बंद करके अंडरब्रिज पुल का निर्माण कर रहे हैं जबकि खहरा की हमेशा वहीं से रास्ता रही है बरसात का समय आ चुका है ग्राम जनपद बांदा से एकदम सारी सुविधाओं से हट गया है ग्राम वासियों ने बताया है कि रोजमर्रा की चीज घर पर खत्म हो चुकी है काफी लोग बीमार पड़े हैं रास्ता न होने के कारण जनता जनपद बांदा नहीं आ पा रही है।ग्राम खहरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि जनपद बांदा के जिलाधिकारी को सूचना दो बार दी जा चुकी है रेलवे विभाग के ऊपर से नीचे तक जितने भी अधिकारी हैं सबको एप्लीकेशन दी जा चुकी है उसके बाद भी सुनाई नहीं हो रही है। ग्राम वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि हमारी समस्या न सुनी गई तो हम सभी ग्रामवासी रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे ग्राम वासियों ने कहा है कि इसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन तथा रेलवे विभाग के अधिकारी कि होंगे क्योंकि प्रदर्शन में गाड़ियों का आवागमन बंद हो सकता है। ग्राम वासियों ने प्रशासन से अपील की है कि हमारे समस्याओं का निदान तुरंत किया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts