मुजफ्फरनगर में सनातन धर्म संसद का जोरदार जनसंपर्क, ग्रामीणों में उत्साह की लहर

मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा के विभिन्न गांवों में सनातन धर्म संसद के आयोजन को लेकर जोरदार जनसंपर्क किया गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु एवं अरुण प्रताप सिंह के साथ मिलकर ग्रामीणों को इस कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराया सुभाष चौहान ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म संसद को लेकर सनातनी भाइयों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और चरथावल विधानसभा के गांवों में भी लोग इस दिव्य आयोजन के लिए उत्सुक हैं। अनुमान है कि हजारों लोग रविवार को जनपद के पौराणिक स्थल शुक्रताल स्थित हनुमत धाम में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।सुभाष चौहान ने कहा कि इस सनातन धर्म संसद में पूज्य महामंडलेश्वर भी हनुमत धाम पहुंचेंगे और सनातनी भाइयों की आस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इन चर्चाओं के आधार पर एक प्रस्ताव तैयार कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा, जिससे सनातन धर्म से जुड़े सामाजिक और धार्मिक मामलों पर सरकार ध्यान दे सके। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसकी भव्यता बढ़ाएं और सनातन धर्म को सशक्त बनाने में योगदान दें।हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु ने कहा कि भारत को विकसित और सशक्त बनाने के लिए इस तरह के धर्म संसद जैसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। इससे सरकार और समाज दोनों ही धार्मिक और सांस्कृतिक चिंतन कर सकते हैं और देश को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने सभी सनातनी भाइयों से अपील की कि इस दिव्य और भव्य आयोजन में भाग लेकर सनातन धर्म को मजबूत करने का प्रयास करें और अपने आस्था के अनुसार इसका पुण्य लाभ प्राप्त करें।नरेंद्र पवार साधु ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के पौराणिक स्थल शुक्रताल में पांच हज़ार वर्ष पूर्व राजा परीक्षित को मोक्ष के लिए सुखदेव जी द्वारा भागवत कथा सुनाई गई थी। हमारे शास्त्रों में वर्णित है कि भागवत कथा का पुण्य फल इस नगर में विशेष रूप से प्राप्त होता है। इस पौराणिक महत्ता के कारण इस कार्यक्रम में शामिल होना सनातनियों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सनातनी भाइयों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और सनातन धर्म को प्रबल करने में योगदान दें।जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था। लोग उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त कर रहे थे। भाजपा नेता सुभाष चौहान और हिंदू संघर्ष समिति के संयोजकों ने ग्रामीणों को कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी और उन्हें इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह धर्म संसद न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज को एकजुट करने और सनातन धर्म की मूल परंपराओं को सशक्त करने का भी माध्यम है।इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल है और लोग इसे अपने धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रहे हैं। आने वाले रविवार को शुक्रताल हनुमत धाम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक बन जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts