मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम का उद्घाटन,

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस नए सुविधा केंद्र के शुरू होने से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियोग में साक्ष्य देने के लिए गैर जनपद जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अधिकारियों का कहना है कि अब सभी पुलिसकर्मी अपने जनपद में रहकर ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष साक्ष्य दे सकेंगे। इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और सरकारी कार्यों में कोई बाधा भी नहीं आएगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts