बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।कल देर शाम थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरवां से एक शातिर अभियुक्त को एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र शिवकरन निवासी ग्राम गिरवां थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।ये शातिर अपराधो में लिप्त रहता है।अभियुक्त के ऊपर पहले से आपराधिक मामले दर्ज है।














