वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर।पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने आधा दर्जन के करीब मोटरसाइकिल भी की बरामद। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार जिन के पास से पुलिस ने आधा दर्जन के करीब मोटरसाइकिल भी की बरामद।

आपको बता दे कि जनपद में कुछ समय से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई थी, इन वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए नगर कोतवाली पुलिस ने एक टीम का गठन किया था, पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पता चला, कि मोटरसाइकिलों को चोरी करने वाला गिरोह, शहर के अलग-अलग स्थान से चोरी की गई। मोटरसाइकिलों को लेकर, चरथावल की तरफ जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम अपने प्राइवेट वाहनों से, काली नदी पुल के पास पहुंची, और अपने वाहनों को रोड के किनारे खड़ा करके, उनकी आड़ लेकर, वाहन चोरों का इंतजार करने लगी। कुछ समय के बाद शहर की तरफ से आने वाली, तीन मोटरसाइकिलों को टोर्च की रोशनी देकर चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया।

लेकिन मोटरसाइकिल सवार लोगो ने पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया, तो पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर, मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार किए गए लोगो के पास से 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनका एक अन्य साथी, किराए के मकान में रहता है। और वहीं पर चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर, उनके सामान को दूसरी मोटरसाइकिल से बदल देता है, नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति मिला, जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया, और उस स्थान पर चोरी की गई, अन्य मोटरसाइकिल ओर एक कटी हुई मोटरसाइकिल भी मिली, जिसे कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि वे लोग,भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे- बैंक, अस्पताल, स्कूल, आदि, उनके पास से वाहन चोरी करने का कार्य करते थे। उसके बाद वे लोग इन मोटरसाइकिलों का चेचिस नंबर को रगड़कर, नया चेचिस नंबर प्रिंट कर व मोटरसाइकिल को मॉडिफाई कर, अन्य जनपदों में बेचने का कार्य करते थे नगर कोतवाली पुलिस,पकड़े गए आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts