गर्मी के दिनों में बढ़ता हुआ टेम्परेचर और हाई ह्यूमिडिटी (उमस) की वजह से सब्जियां तीजे से खराब होती हैं और इनमें बैक्टीरिया के साथ ही फंगल ग्रोथ तेजी से होती है. ऐसे में न सिर्फ आपको पके हुए खाने को सही तरह से स्टोर करने की जरूरत होती है, बल्कि सही तरह से प्रिजर्व न करने की वजह से कच्ची सब्जियां भी तेजी से खराब होने लगती हैं.खासकर हरी सब्जियां जल्दी खराब होती हैं. सही टेम्परेचर पर सब्जियों को स्टोर करने के साथ ही जरूरत होती है कि आप इन्हें फ्रिज में रखने के दौरान भी कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखें. इससे ये लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी.भारत की फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी की तरफ से सब्जियों को स्टोर करने के लिए एडवाइजरी जारी की है. इससे सब्जियां लंबे समय तक खराब नहीं होंगी और फ्रेश बनी रहेंगी. इससे सब्जियों के न्यूट्रिएंट्स भी लंबे समय तक बने रहते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे करें सब्जियों को गर्मी में स्टोर.
पहला स्टेप है क्लीनिंग
हरी सब्जियों को स्टोर करने से पहले आप पहले क्लीनिंग करें. अच्छी तरह सारी सब्जियों को धोना इसलिए जरूरी होता है ताकि गंदगी और बैक्टीरिया हट जाएं, नहीं तो इससे सब्जी के खराब होने का प्रोसेस तेज हो सकता है. इसके बाद इन सब्जियों में लगे पानी को खत्म हो जानें दें. इसके लिए आप किसी टॉवल पर सब्जियां फैला सकते हैं.
पेपर टॉवल का करें यूज
दूसरा स्टेप है कि हरी सब्जियों को ,साफ पेपरटॉवल में लपेटकर रखना है. दरअसल ये पेपर फ्रिज की नमी से सब्जियों को बचाएगा और ठंडक भी मिलती रहेगी. इस बात का ध्यान रखना है कि न्यूज पेपर को अवॉइड करें या फिर किसी भी तरह का लिखा हुआ और कलरफुल पेपर सब्जियों को रैप करने के लिए यूज नहीं करना है. दरअसल इससे सब्जियों में कलर और इंक के रसायन मिल सकते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं रहते हैं.
ये तरीका भी है कारगर
सब्जियों को स्टोर करने के दौरान कई बार लोग सीधे पॉलिथिन ही लाकर फ्रिज में रख देते हैं. ऐसे आपकी सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं क्योंकि उनमें बिल्कुल भी हवा नहीं लगती है. सब्जियों को स्टोर करने के लिए आप इसके साथ आने वाली नेट का यूज कर सकते हैं या फिर सब्जियों को स्टोर करके रखने वाले बैग का इस्तेमाल करना सही रहता है.
सब्जी स्टोर करने के बोनस टिप्स
- हरी सब्जियों को धोने के बाद आप तौलिया से अच्छी तरह सुखा लें और नमी से बचाकर रखें.
- ध्यान रखें सब्जियों को अलग-अलग रैक में स्टोर करें, क्योंकि एक भी खराब सब्जी से बाकी की सब्जियां तेजी से सड़ने लगती हैं.
- टमाटर को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए, बस ठंडी जगह पर रखें जहां पर नमी न हो.
- प्याज और आलू भी ऐसी सब्जियां हैं जो बिना फ्रिज के ही रखना सही रहता है. ठंडक से ये तेजी से अंकुरित हो सकती हैं.
- सब्जियों को लंबे समय के लिए स्टोर करने से बचना चाहिए. कोशिश करें कि जो पहले लाई हुई सब्जियां हें वो पहले ही बना लें























































