पटना हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी, एज लिमिट 37 साल,

बिहार के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है. दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने हाल ही में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स पटना हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी डेट 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की आखिरी डेट 2 मई है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53 पद भरे जाएंगे. चयनित कैंडिडेट्स को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक सैलरी और नियमानुसार भत्ते भी मिलेंगे.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

  • सामान्य- 24 पद
  • अनुसूचित जाति (SC)- 8 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST)- 1 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)- 9 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC)- 6 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 5 पद

पात्रता मानदंड क्या हैं?

  • शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विषय में आईटीआई या डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए.
  • उम्र सीमा: आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस कितनी है?

पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट्स को 1100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट्स को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
  • फिर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद वैलिड क्रेडेंशियल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें और अपना आवेदन फॉर्म भरें.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • उसके बाद अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें.
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट लेकर रख लें.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts