परमाणु कार्यक्रम को लेकर फिर आमने-सामने आए US-ईरान.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर अमेरिका और ईरान आमने-सामने आ गए हैं। ईरान जहां परमाणु ताकत हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, वहीं अमेरिका ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि वह तेहरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देगा। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सोमवार को ईरान इंटरनेशनल से बातचीत में यह बयान दिया। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने कहा था कि वाशिंगटन को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि तेहरान अपनी परमाणु क्षमताओं का कैसे इस्तेमाल करे। खामेनेई के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह विवाद फिर से पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ा सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts