UPI यूजर्स ध्यान दें! बैंक बदलने के बाद पुराने अकाउंट हटाना क्यों है जरूरी?

अगर आपने हाल ही में बैंक बदला है या नया बैंक अकाउंट (New Bank Account) अपने UPI से लिंक किया है, तो सिर्फ नया अकाउंट UPI से जोड़ना ही काफी नहीं है बल्कि पुराने बैंक अकाउंट को अपने UPI ऐप से हटाना भी उतना ही जरूरी है।लापरवाही करने पर न सिर्फ ट्रांजैक्शन (Transaction) फेल हो सकते हैं, बल्कि सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है।

क्यों जरूरी है पुराने बैंक अकाउंट को हटाना?

UPI ID आपके मोबाइल नंबर से जुड़ी होती है और एक साथ कई बैंक अकाउंट्स लिंक हो सकते हैं। लेकिन अगर पुराना अकाउंट बंद या निष्क्रिय है तो,

* पेमेंट फेल (Payment Fail) या रिफंड (refund) हो सकते हैं
* ऑटो-पे (Subscription/EMI) प्रभावित हो सकते हैं।
* सुरक्षा खतरा बढ़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने और अनयूज्ड अकाउंट्स हटामे से UPI मैनेजमेंट आसान होता है और जोखिम कम होता है।

ऐसे हटाएं पुराना बैंक अकाउंट ( स्टेप-बॉय-स्टेप )

UPI ऐप जैसे ( Google Pay, Phone Pay, Paytm, BHIM) में प्रकिया लगभग एक जैसी होती है:

1. ऐप खोलें और प्रोफाइल/ सेटिंग में जाएं
2.”Bank Accounts” या “Linked Accounts” सेक्शन खोलें
3. जिस अकाउंट को हटाना है, उसें चुनें
4. “Remove/unlink Account” पर क्लिक करें
5. कन्फर्म करें

कुछ ऐप्स में इसे “Delete Account” या “Unlink” के नाम से भी दिखाया जाता है।

हटाने से पहले ये सावधानियां जरूरी

* सिर्फ ऑफिशियल UPI ऐप का इस्तेमाल करें
* पब्लिक Wi-Fi या कंप्यूटर पर यह काम न करें
* किसी के साथ UPI PIN या OTP शेयर न करें
* किसी भी अनजान रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से बचें

क्या UPI आइडी पर पड़ेगा असर?

*आपका UPI ID डिलीट नहीं होता, सिर्फ अकाउंट हटता है।
*आप नए बैंक अकाउंट को डिफॉल्ट बनाकर उसी UPI ID से ट्रांजैक्शन जारी कर सकते हैं।
*लेकिन पुराने अकाउंट से जुड़े ऑटो-पे mandates अलग से अपडेट करने होंगे।

एक्सपर्ट की सलाह

* समय-समय पर अपने UPI ऐप में जुड़े अकाउंट्स चेक करें
* अनयूज्ड अकाउंट्स तुरंत हटाएं
* सभी एक्टिव mandates (subscriptions) की जांच करें

UPI इस्तेमाल करना आसान जरूर है, लेकिन सही मैनेजमेंट उतना ही जरूरी है। बैंक बदलने के बाद पुराने अकाउंट को हटाना न भूलें-यही आपको फाइनेंशियल गड़बड़ी और फ्रॉड से बचा सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts