देर रात खतौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में फायरिंग की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के घर के गेट पर फायरिंग करने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।















