बाँदा:-जनपद बाँदा में आज अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची-कार्यकर्ताओ के द्वारा अनुप्रिया पटेल का जोर दार स्वागत किया गया। अम्बेडकर पार्क में पहुंच कर मूर्ति का माल्यार्पण किया। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में महापुरुषों की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित कर कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं के द्वारा अनुप्रिया पटेल को चांदी का मुकुट ,तलवार ,गौतम बुद्ध की मूर्ति भेट की गई।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड वीरो की धरती है। यहां से संघटन को मजबूत करने का मतलब है कि पार्टी का मजबूत होना। कार्यकर्ताओं व पार्टी की प्रतिष्ठा पर कभी आंच आयेगी तो हम किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। अपना दल के लिए षड्यंत्र कहाँ से रचा जा रहा है।एक एक कार्यकर्ता अच्छे से जानते हैं ।अपना दल पार्टी के नेतृत्व के द्वारा मेरे द्वारा 13 पॉइंट रोस्टर प्रणाली का एनडीए की बैठक में विरोध कर खत्म कराया। Neet आरक्षण का मुद्दा उठा कर मेडिकल कॉलेज में आरक्षण बहाल कराया। नवोदय एव सैनिक स्कूल में 27%आरक्षण दिलाया।लेखपाल भर्ती में ओबीसी की सीट न होने पर भर्ती निरस्त कराया। पिछड़ा वर्ग आयोग को सवैधानिक दर्जा दिलवाया। जातिवार जनगणना का मुद्दा लगातार संसद में मजबूती से उठाया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विदेशों में सिर्फ भारत की आलोचना करना काम है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता व नेता पहुंचे।सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।जगह जगह पुलिस बल व सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।























































