जयपुर में तीन लोगों को कार से रौंदने वाले हिट एंड रन मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी उस्मान के कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है। शहर में प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।















