UGC NET June 2026: जल्द जारी हो सकती है प्रोविजनल आंसर-की, जानें डाउनलोड करने का तरीका और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA की ओर से UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 30 जून के बीच किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए बेसब्री से UGC NET Answer Key 2026 का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो NTA जल्द ही UGC NET परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। आंसर-की एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिनों का समय भी दिया जाएगा।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर-की

आंसर-की जल्द ही जारी की जा सकती है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की चेक कर सकेंगे।

  1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होमेपज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना जरूरी

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिनों का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना होगा। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के आपत्ति स्वीकार नही की जाएगी।परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रोविजल आंसर-की चेक करने के लिए समय-समय पर एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts