कुलगाम इनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हुए. इसमें सेना के चार जवान सहित एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं. सभी घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है. सुरक्षाबल फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.

सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में आतंकवादी छिपे हुए हैं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए कुलगाम के आदिगाम इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षाबल प्रत्येक घर की तलाशी कर आतंकी को खोज रहे थे. तभी अचानक आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts