भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर। कस्बे के दि स्काई लैंड के दो छात्र वर्णित सैनी व सोम्या बंसल ने वर्ष 2024 की आई आईटी जेईई मेंस की परीक्षा में वर्णित सैनी ने 97.79 व सोम्या बंसल ने 93.39 परसेंटाइल प्राप्त कर स्कूल व कस्बे का नाम रोशन किया है। सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि बे इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। स्कूल प्रबन्धक राहुल गोयल , मनोज गोयल व प्रधानाचार्य निशा गोयल ने दोनों छात्रों के उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं है।















