फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे बरामद.

जसपुरा/बांदा।थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रिया में मामूली विवाद के दौरान एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे,एक खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, बीती 26 दिसंबर की शाम थाना क्षेत्र के ग्राम गड़रिया में दो पक्षों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से फायरिंग कर दी।
घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभय सिंह पुत्र रामबाबू सिंह और अभिषेक यादव पुत्र रामनिवास यादव, दोनों निवासी ग्राम गड़रिया रूप में हुई है। पुलिस ने अभिषेक यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा तथा अभय सिंह के कब्जे से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना जसपुरा में अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक आकाश, कांस्टेबल गौरव परिहार और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts