आजकल ऑनलाइन ठगी करने वाले घर के बुजुर्गों और बच्चों को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे में Truecaller खास फैमिली प्रोटेक्शन फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से आप अपने परिवार के सदस्यों के फोन पर आने वाले संदिग्ध कॉल्स के बारे में जान पाएंगे और खुद ही ऐसे कॉल डिस्कनेक्ट भी कर सकेंगे।How To Block Spam Calls For Family: अब आप अपने घरवालों को डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित रख सकते हैं। दरअसल Truecaller ने फैमिली प्रोटेक्शन प्लान पेश किया है। इसकी मदद से आप अपने परिवार को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस कॉल और AI वॉइस क्लोनिंग जैसे स्कैम से सुरक्षित रख सकेंगे। दरअसल ऐसा देखा गया है कि डिजिटल फ्रॉड करने वाले घर के बुजुर्ग या बच्चों को अपना निशाना बनाते हैं।
ऐसे में Truecaller का फैमिली प्रोटेक्शन फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से आप पता कर पाएंगे कि कब आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई डिजिटल फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा है। इस फीचर की खासियत है कि इसके जरिए आप अपने परिवार के हर सदस्य की रक्षा कर पाएंगे।कैसे काम करेगा फीचर?
Truecaller के फैमिली प्रोटेक्शन फीचर में घर का एक सदस्य एडमिन की भूमिका निभाएगा। इसे फैमिली सीटीओ कहा जाएगा। यह सदस्य घर के बाकी सदस्यों की डिजिटल सुरक्षा को मैनेज कर सकेगा। इस फीचर के रहते कोई भी घर के बुजुर्ग या बच्चों को अनजान नंबरों से आने वाली धमकियों या प्रलोभन वाले कॉल से ठग नहीं पाएगा। फैमिली प्रोटेक्शन फीचर के जरिए एडमिन सदस्य इस बात पर नजर रख पाएगा कि उसके परिवार के सदस्यों से कोई साइबर ठग संपर्क न कर सके।
ऐसे होगी परिवार वालों की रक्षा
इस फीचर की खासियत है कि अगर आपके परिवार के सदस्य के पास कोई संदिग्ध या स्कैम कॉल आएगा, तो आपको रियल टाइम में इसकी जानकारी मिलेगी। इसके बाद एडमिन सदस्य अपने फोन से ही उस कॉल को डिस्कनेक्ट कर पाएगा। इसके अलावा, इस फीचर के जरिए एडमिन एक ‘शेयर्ड ब्लॉक लिस्ट’ बना सकता है, जिससे एक फोन पर ब्लॉक किया गया नंबर पूरे परिवार के फोन पर अपने आप ब्लॉक हो जाएगा। इस फीचर के तहत एक डैशबोर्ड के जरिए पूरे परिवार को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।कैसे ऑन करें फीचर?
इस फीचर को ऑन करना आसान और मुफ्त है। इसके लिए सबसे पहले
- Truecaller ऐप पर जाएं और लॉग-इन करें।
- कॉल लॉग्स के पहले ऑप्शन पर जाएं।
- इस पेज पर आपको ऊपर ही Family Protection फीचर का बैनर मिल जाएगा।
- उस बैनर पर क्लिक करें और परिवार के उन सदस्यों को जोड़ें जिन्हें आप प्लान में शामिल करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपको अपने परिवार के सदस्यों के Truecaller अकाउंट पर जाकर इनविटेशन को स्वीकार करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने परिवार के सदस्यों को आने वाले फ्रॉड कॉल्स की जानकारी मिलने लगेगी।
गौर करने वाली बात है कि इससे आपको सिर्फ उन्हीं कॉल्स की जानकारी मिलेगी, जो कि संदिग्ध नंबर से आएंगे।















