ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर दो बाइक सवारों की मौत।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। गाव काकडा में भट्टे के पास बाइक सवार महिला व दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी । जिसमे महिला व एक युवक की मौक़े पर मौत हो गई जबकि एक युवक गम्भीर घायल हो गया ,मुजफ्फरनगर के कच्ची सड़क निवासी मोनू पुत्र किरणपाल का बहनोई धर्मेन्द्र बीमार चल रहा था जिसका उपचार बुढ़ाना के किसी चिकित्सक के यहां चल रहा था।

बुधवार लगभग तीन बजे मोनू अपने बहनोई धर्मेन्द्र पुत्र बारु निवासी तिगरी थाना मवाना मेरठ के साथ बाइक पर अपनी माता बीरमति के साथ, चिकित्सक के यहां बुढ़ाना जा रहा था मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव काकड़ा में पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी,जिसमे 55 वर्षीय बीरमति व उसका दामाद 35 वर्षीय धर्मेंद्र ट्रक के नीचे आने पर दोनों की मौके पर मौत हो गई,जबकि महिला का पुत्र मोनू दूर जाकर गिरने से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया ।अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का दोनों के शवो को देखकर रो रो कर बुरा हाल था।पुलिस ने पंचनामा भरकर शवो को मोर्चरी भिजवाना चाहा तो शाहपुर अस्पताल में शवो के लिए कोई वाहन उपलब्ध न होने के कारण मृतक के परिजन रोते हुए घंटों वाहन की तलाश में इधर उधर भटकते रहे। थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक टक्कर मारकर फरार हो गया जबकि ट्रक पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts