बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे में नो एंट्री होने के बावजूद भी दिन में ओवरलोड बालू से भरे निकलते हैं ट्रक,सड़कों में घंटों जाम से राहगीर परेशान होते, जैसे खुले आम ट्रक चालक नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे है।
बबेरू कस्बे में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुबह कस्बे में नो एंट्री लगाई जाती है। जिसमें तिंदवारी रोड ,बांदा रोड ,अतर्रा रोड, कमासिन रोड, औगासी रोड में 2 से 3 किलोमीटर पहले नो एंट्री के बोर्ड लगाकर यातायात पुलिस व सहयोग में होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी होती है, की कोई भी भारी वाहन कस्बे में प्रवेश न हो लेकिन यातायात पुलिस और लगे होमगार्ड के जवान और ट्रक मालिकों के मिली भगत से भारी वाहनों को कस्बे में एंट्री दे दी जाती है। जिसमें कस्बे में जाम लगता है, और जाम से राजगीर परेशान होते हैं। वहीं आज गुरुवार को सुबह देखा गया कि कस्बे में ओवरलोड बालू से भरे ट्रक व भारी वाहनों के निकलने से कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम बना रहा, और बिना नंबर के ओवरलोड बालू से भरे ट्रक निकल रहे हैं, जिससे खुले आम पुलिस प्रशासन यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों की देखरेख में ट्रक चालक जमकर नो एंट्री की धज्जियां उड़ा रहे जा है। जिससे आम नागरिक राहगीर परेशान होते हैं। वहीं लोगों ने बताया की सुबह विद्यालय का समय होता है ,और सड़कों में भारी वाहन निकलते हैं जिससे बच्चों को खतरा भी बना रहता है। वहीं लोगों ने पुलिस प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाया है। अब देखना यह होगा की जो नो एंट्री की धज्जियां उड़वा रहे हैं इन पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा क्या कार्यवाही होगी, यह देखने वाली बात होगी कि, इसी तरह दिन में ओवरलोड बालू से भरे ट्रक व भारी वाहन कस्बे में फर्राटा भरेंगे।















