बाँदा– मटौन्ध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी 22 वर्षीय रामभजन पुत्र नत्थू ने दोपहर सूने घर में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी । काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसी युवक ने फंदे पर लटकता देखा तो परिजनो को जानकारी दी। खेत से घर पहुंचे पिता और मामा लल्लू ने फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॅाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के मामा लल्लू ने बताया कि रामभजन आविवाहित था। वह शादी विवाह में नाचने का काम करता था। दोस्तो के साथ शराब भी पी लेता था। लल्लू ने आशंका जताई है कि दीपावली में जुआ हार गया था। इसी से परेशान होकर उसने सूने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक की मौत से परिवार में गम का माहौल छा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।















