रामगढ़ में पूर्व विधायक जुबेर खान की जयंती पर श्रद्धांजलि व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

रामगढ़ (अलवर), पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे स्वर्गीय जुबेर खान की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी कब्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित अनूप शर्मा उर्फ बबली ने की। उन्होंने जुबेर खान के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जुबेर खान का जन्म अलवर जिले की उमरैन पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम मांचाड़ी में हुआ था। उनका राजनीतिक जीवन रामगढ़ से शुरू हुआ और वे कई बार विधायक चुने गए। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहित कई अहम पदों पर आसीन रहे।

जुबेर खान मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे और उनके कार्यकाल में मेवात क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, गौशालाओं व आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ। रामगढ़ विधानसभा में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं में उनके कार्यकाल को निर्णायक माना जाता है। वे हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को प्राथमिकता देने वाले नेता रहे और यही उनका प्रमुख चुनावी मुद्दा भी रहता था।

इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान नसरू खान ने भी जुबेर खान के योगदान पर चर्चा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में स्वर्गीय जुबेर खान के सुपुत्र व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप शर्मा, गोविंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामहेत जाटव, जिला पार्षद प्रतिनिधि जगदीश सोनी, सेवानिवृत्त शिक्षक सरदार इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कालू मनचंदा, दया किशन सैनी, अजय भारद्वाज, ब्लॉक महामंत्री भुनेवश साहू, रामू मेघवाल, कोमल जाटव, पूर्व सरपंच अनिल जैन, विमल चंद जैन उर्फ डब्बू, गुरविंदर सिंह, हरजीत सिंह, युवा नेता चिराग, आरिफ खान, राशिद खान, शौकत खान, इमरान खान साहू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts