गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की है।ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी और यूपी के गोंडा में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के समय अचानक तेज आवाज सुनाई दी और ढाई बजे के करीब यह हादसा हुआ। दो बोगियां पूरी तरह से पलट गईं और लोग काफी मशक्कत के बाद बोगियों से बाहर निकल पाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ी से करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की
मुख्यमंत्री ने रेल दुर्घटना पर अपने मुख्य सचिव और DGP से बात की है. CS मनोज कुमार सिंह ने ट्रेन दुर्घटना को लेकर CM को जानकारी दी है. CM योगी का पंचम तल गोण्डा ज़िला प्रशासन से लगातार सम्पर्क में है. रेलवे मेडिकल वैन घटनास्थल पर पहुंच गई है.
हेल्प लाइन नंबर
- एलजेएन-8957409292
- जीडी- 8957400965
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में हेल्पलाइन नंबर जारी
- कमर्शियल कंट्रोल: 9957555984
- फुर्केटिंग (FKG): 9957555966
- मारियानी (MXN): 6001882410
- सिमलगुड़ी (SLGR): 8789543798
- तिनसुकिया (NTSK): 9957555959
- डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960















