हवन यज्ञ के माध्यम से परशुराम जयंती पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने अपनाई आत्मरक्षा की शपथ

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रामपुरी एकता मिशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया और समाज को एकजुट होने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शोक और आक्रोश दोनों ही भावनाएं देखने को मिलीं।

राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी को युवाओं ने तलवार भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंजू शर्मा का भी पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

मनीष चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अन्याय और आतंक के विरुद्ध शस्त्र उठाया, आज हर हिन्दू को भी आत्मरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि पहलगाम हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो सके।

अंजू शर्मा ने कहा कि यह आयोजन समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए आवश्यक है और समाज को भगवान परशुराम के सिद्धांतों से जुड़ने का संदेश देता है।

रामपुरी एकता मिशन के मोहित अग्रवाल ने बताया कि हवन यज्ञ का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागरूक और एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ऐसा आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में यज्ञमान जितेंद्र शर्मा सपत्नीक, मनीष चौधरी अपनी पत्नी निधि चौधरी के साथ उपस्थित रहे। हवन यज्ञ का संचालन पंडित बृजेश दुबे ने किया। आयोजन में रामपुरी एकता मिशन की युवा टीम समेत सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts